Home अपराध जम्मू-कश्मीर के एक मदरसे में लगी भीषण आग, 4 लड़के झुलसे, एक...

जम्मू-कश्मीर के एक मदरसे में लगी भीषण आग, 4 लड़के झुलसे, एक की मौत

0
145

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से एक भीषण आग की घटना सामने आई है। यहां मंगलवार को एक मदरसे में आग लगने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अनंतनाग के कोर्ट रोड स्थित फैजान बाबा हैदर ऋषि दारुल उलूम में आग लग गई, जिसमें चार लड़के झुलस गए।” उन्होंने बताया कि घायलों में से एक बिलाल अहमद की अस्पताल में मौत हो गई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  टीएमसी ने किया देवी काली का अपमान, अब राष्ट्रीय प्रतीक का किया अपमान : स्मृति ईरानी

जानकारी के अनुसार, कोर्ट रोड स्थित इस मदरसे में आग 11 और 12 मई की रात को लगी। जिस समय आग भड़की, उस वक्त छात्र गहरी नींद में थे। देखते ही देखते आग ने दारुल उलूम के परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here