Home अपराध हिमाचल में तूफान ने मचाई भारी तबाही, कहीं उड़ीं छतें तो कहीं...

हिमाचल में तूफान ने मचाई भारी तबाही, कहीं उड़ीं छतें तो कहीं गिरे पेड़

0
127

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार तूफान और बारिश देखने को मिली है। प्रदेश के शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में तूफान ने भारी तबाही मचाई है। कई जगह तूफान और बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है, पेड़ों को गिरा दिया है और घरों की छतें तक उड़ गई हैं।

कांगड़ा जिले के छोटा भंगाल क्षेत्र के दियोट गांव में तेज तूफान ने तबाही मचाई है। कई घरों की छतें उड़ गई हैं। पेड़ गिरे हैं। बैजनाथ में छोटा-भंगाल के गांव सरमाण, दियोट में तूफान के कारण घरों की छतें उड़ने की सूचना है। पालमपुर में भी तूफान से नुकसान की खबर है। मंडी जिले के सुंदरनगर की बीबीएमबी कॉलोनी में पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। पंडोह में तेज तूफान के कारण सफेदे के पेड़ की टहनी टूट कर गाड़ियों पर गिर गई।

यह भी पढ़ें -  मानहानि मामले में राहुल गांधी, सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार समन

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के संधोल के सोहर गांव में घरों को भारी नुकसान पहुंचा और तेज आंधी और तूफान से रसोई घर और शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जोगिंदर नगर में तूफान से बस अड्डे को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, मंडी जिले के सराज के जरोल में बीती रात भीषण आंधी से पेड़ गिरने के कारण थुनाग-जंजैहली मुख्य मार्ग बंद हो गया है। सड़क के बीचों-बीच पेड़ आने से वाहनों की आवाजाही रुक गई है।

वहीं, कुल्लू के काईसधार में तूफान से भारी तबाही हुई और एक घर की छत ही उड़ गई है। मशियार के घलिंगचा, घलियाड, कांडी और कमेडा में तूफान आने से 5 से 7 रिहायशी मकान और 10 गौशाला की छत उड़ने से भारी नुकसान हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भी तूफान और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here