Home अपराध उत्तराखंड में बर्फ के नीचे दबकर युवक की मौत, परिजनों में मचा...

उत्तराखंड में बर्फ के नीचे दबकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0
238

फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव के रहने वाले रामपाल पासवान का बड़ा पुत्र अशोक पासवान मजदूरी करने के लिए उत्तराखंड के चमोली जिला गया था। जहां पर विगत दिनों बर्फ के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई थी। जब यह जानकारी मृतक के परिजनों को लगी तो मौके पर कोहराम मच गया। मृतक के शव लेने के लिए परिजन कल रविवार को रवाना हो गए थे।

मृतक के पिता रामपाल पासवान ने बताया कि मेरे पास एक दिन पहले फोन आया कि बर्फ के नीचे दबकर बेटे की मौत हो गई है। मेरा बेटा 11 माह पहले मौसेरे भाई अंकित निवासी खम्बापुर थाना राधा नगर फतेहपुर के साथ उत्तराखंड के चमोली जिला गया था। रविवार के दिन हिमस्खलन में बर्फ में दबकर बेटे की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  Exclusive: अनियंत्रित डायबिटीज छीन रही मुंह का स्वाद,रोगियों को पता नहीं चलता खट्टा-मीठा और तीखापन, शोध में खुलासा

मृतक अशोक की शादी एक साल पहले थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा के रहनी वाली प्रियंका के साथ किया था। अभी दो माह पहले ही पत्नी ने एक बच्चा अंश को जन्म दिया है। मौसेरे भाई अंकित अभी कुछ दिन पहले महाशिवरात्रि पर घर आया था। वहीं अशोक ने होली पर घर आने की बात कही थी। खबर लिखे जाने तक मृतक का शव गांव नहीं पहुंचा था। परिजनों के अनुसार सोमवार की देर रात तक शव पहुंचने की बात कही है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल के लिए मृतक के घर गए थे। मृतक का शव देर रात तक आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here