Home उत्तर प्रदेश Agra: रिश्तेदारों के साथ दीवार पर चढ़कर घर में घुसा युवक, नाबालिग...

Agra: रिश्तेदारों के साथ दीवार पर चढ़कर घर में घुसा युवक, नाबालिग लड़की का किया अपहरण

0
121

[ad_1]

दीवार पर चढ़कर घर में घुसे थे आरोपी

दीवार पर चढ़कर घर में घुसे थे आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपने रिश्तेदारों के साथ किशोरी के घर पर हमला कर दिया। दीवार फांदकर घर में घुस गया। परिवार के लोगों को पीटा। गांव के लोग जुट गए, लेकिन कोई बचाने की हिम्मत नहीं कर सका। आरोप है कि युवक किशोरी को अगवा कर ले गया। एसएसपी से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। किशोरी बरामद कर ली गई है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
 
वीडियो 27 अक्तूबर का बताया गया है। 17 वर्षीय किशोरी को गांव का अरुण परेशान कर रहा है। परिजन का आरोप है कि बेटी डर की वजह से घर से भी नहीं निकल पा रही है। घटना वाले दिन आरोपी घर पर आया। उसके साथ रिश्तेदार भी थे। आरोपी घर में दीवार फांदकर दाखिल हो गया। विरोध पर परिवार के लोगों को पीटा। गांव के लोग भी जुट गए, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। आरोपी बेटी को खींचकर ले गया।

पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप 

परिजन चौकी पर शिकायत करने गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ। मामले में अरुण उर्फ लाला, लवकुश, रंजीत, महेश, कृष्णा, धर्मेंद्र, रिंकू, रवि, सुदेश, विनय नामजद हैं। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। वह आशा ज्योति केंद्र में है। सीओ सदर अर्चना सिंह का कहना है कि आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता नाबालिग है।

घर के बाहर खेल रही बालिका से छेड़छाड़

शाहगंज क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बालिका से मोहल्ले के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। बालिका के शोर मचाने पर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। बालिका सदर क्षेत्र की रहने वाली है। भाई दूज पर मां के साथ मामा के घर आई थी। 

यह भी पढ़ें -  Umesh Pal Murder Case: मामले में लगातार उछल रहा मेरठ का नाम, अब सामने आया ये कनेक्शन, एसटीएफ जांच में जुटी

रविवार दोपहर को डेढ़ बजे घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि मोहल्ले  के रोहित ने उससे छेड़छाड़ की। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि चर्चा है कि लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। 

विस्तार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपने रिश्तेदारों के साथ किशोरी के घर पर हमला कर दिया। दीवार फांदकर घर में घुस गया। परिवार के लोगों को पीटा। गांव के लोग जुट गए, लेकिन कोई बचाने की हिम्मत नहीं कर सका। आरोप है कि युवक किशोरी को अगवा कर ले गया। एसएसपी से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। किशोरी बरामद कर ली गई है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।

 

वीडियो 27 अक्तूबर का बताया गया है। 17 वर्षीय किशोरी को गांव का अरुण परेशान कर रहा है। परिजन का आरोप है कि बेटी डर की वजह से घर से भी नहीं निकल पा रही है। घटना वाले दिन आरोपी घर पर आया। उसके साथ रिश्तेदार भी थे। आरोपी घर में दीवार फांदकर दाखिल हो गया। विरोध पर परिवार के लोगों को पीटा। गांव के लोग भी जुट गए, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। आरोपी बेटी को खींचकर ले गया।

पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप 

परिजन चौकी पर शिकायत करने गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ। मामले में अरुण उर्फ लाला, लवकुश, रंजीत, महेश, कृष्णा, धर्मेंद्र, रिंकू, रवि, सुदेश, विनय नामजद हैं। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। वह आशा ज्योति केंद्र में है। सीओ सदर अर्चना सिंह का कहना है कि आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता नाबालिग है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here