Home उत्तर प्रदेश Agra Weather: ताजनगरी में गर्मी से राहत के आसार नहीं, अगले तीन...

Agra Weather: ताजनगरी में गर्मी से राहत के आसार नहीं, अगले तीन दिन लू के थपेड़े करेंगे परेशान

0
75

[ad_1]

ख़बर सुनें

ताजनगरी में गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऊपर से लू के थपेड़े शरीर को झुलसा रहे हैं। सोमवार की सुबह सात से ही तेज धूप खिल गई। रविवार को भी तेज धूप से लोग बेहाल रहे। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष जून के पहले पांच दिन साढ़े छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा हो सकता है। 

रविवार को आगरा में दिन में तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार रहने के आसार हैं। साथ ही लू का अलर्ट जारी किया गया है।  

सुबह 10 बजे से शुरू हो गई लू 

सोमवार की सुबह सात बजे से ही तेज धूप निकली। सुबह 10 बजे से ही लू के थपेड़े शुरू हो गए। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया। कूलर से भी ठंडी हवा नहीं आ रही है। ताजमहल और आगरा किले में आए पर्यटक भी गर्मी से परेशान नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन तक लू के थपेड़े चलते रहेंगे। 

दिन         – जून 2021    –           जून 2022
एक जून  –  43.4 डिग्री सेल्सियस –   44.2 डिग्री सेल्सियस
दो जून    – 39.0 डिग्री सेल्सियस   – 45.5 डिग्री सेल्सियस
तीन जून –  41.2 डिग्री सेल्सियस –   44.2 डिग्री सेल्सियस
चार जून  –  41.4 डिग्री सेल्सियस  –  45.7 डिग्री सेल्सियस
पांच जून  –  41.2 डिग्री सेल्सियस  –  45.6 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें -  UP Nagar Nikay Chunav 2023 : निगम और पालिका में भाजपा, नगर पंचायतों में निर्दलीयों का दबदबा

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here