Home Trending आज पंचतत्व में विलीन होंगे अजित पवार, बारामती में होगा अंतिम संस्कार

आज पंचतत्व में विलीन होंगे अजित पवार, बारामती में होगा अंतिम संस्कार

0
119

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP प्रमुख अजित पवार का कल प्लेन क्रैश में देहांत हो गया था। आज उनके पैतृक गांव बारामती में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा। अजित पवार के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। अजित पवार की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा है, बता दें कि उनके अंतिम दर्शन के लिए बारामती में विद्या प्रतिष्ठान मैदान तैयार किया गया है।

जहां उनके समर्थक उनके आखिरी दर्शन कर पायेगें अपने नेता को अंतिम विदाई दे सकेगें। बुधवार देर रात से ही यहाँ उनके समर्थकों और नेताओं का ताता लगा हुआ है। अपने चाहते नेता कि एक झलक पाने के लिए लोगों का जमावड़ा रहा समर्थक उन्हें देख भावुक हो रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार एवं अन्य सदस्यों का निधन को अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक बताया है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट : एमएलसी के खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई पर रोक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अजीत पवार की असामयिक मृत्यु महाराष्ट्र और भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह बात साफ होनी चाहिए कि यह घटना क्यों हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here