Home उत्तर प्रदेश Akansha Dubey: आकांक्षा दुबे की मौत मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह...

Akansha Dubey: आकांक्षा दुबे की मौत मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह सहित दो पर केस, मां ने लगाए गंभीर आरोप

0
170

[ad_1]

आकांक्षा दुबे के साथ समर सिंह

आकांक्षा दुबे के साथ समर सिंह
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रकरण में सारनाथ थाने की पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ  आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया है। मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

आकांक्षा की मां मधु ने कहा कि मेरी बेटी बहुत साहसी थी। वो आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। आकांक्षा दुबे की मां और भाई सोमवार सुबह थाने पहुंचे। पिता छोटेलाल दुबे अभी ट्रेन में हैं। मधु ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे मोबाइल से आकांक्षा से बात हुई थी। तब वो खुश थी। कोई परेशानी नहीं बताई। 12 बजे रात में फोन किया था तो उसने फोन नहीं उठाया था। किसी पार्टी में जाने की बात भी नहीं बताई थी। 

यह भी पढ़ें -  Suicide:: BHU में MSc सेकेंड ईयर के छात्र ने हॉस्टल में जहर खाकर की आत्महत्या, फॉरेंसिक टीम मौके पर, जांच जारी

आकांक्षा को अक्सर मारता-पिटता था समर सिंह

आरोप लगाया कि आजमगढ़ निवासी भोजपुरी गायक समर सिंह आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। कहा कि समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही काम करें और किसी के साथ नहीं। साथ में काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर मारता-पीटता था। कई बार जब आकांक्षा ने उससे अपने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट भी की।

ये भी पढ़ें: वाराणसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थीं आकांक्षा दुबे, कॉल डिटेल से खुलेगा खुदकुशी का राज

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here