Home उत्तर प्रदेश Akshaya Tritiya 2023: बनारस के लिए गोल्डन डे रहा अक्षय तृतीया, 150...

Akshaya Tritiya 2023: बनारस के लिए गोल्डन डे रहा अक्षय तृतीया, 150 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार

0
190

[ad_1]

कन्हैया स्वर्ण कला केंद्र की ओर से ग्राहकों को ऑफर के तहत सोने की खरीद पर प्रति दस ग्राम दो हजार रुपये की छूट व हीरे के आभूषणों की बनवाई पर 25 प्रतिशत की छूट दी गई। कार और बाइक की खरीदारी भी खूब हुई। जिन्होंने पहले से बुकिंग करा रखी थी। उन्होंने अक्षय तृतीया पर गाड़ियां खरीदीं। ऑटोमाबाइल सेक्टर में करीब 48 करोड़ का कारोबार हुआ। लोगों ने बर्तन, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खूब खरीदे।

क्या बोले लोग ? 

पिछली बार की अपेक्षा इस बार बाजार बहुत अच्छा है। भाव बढ़े थे, जिस कारण आशा कम थी, लेकिन उम्मीद से अधिक बिक्री हुई। – मोती चंद्र अग्रवाल, सराफा कारोबारी

बाजार बहुत अच्छा रहा। लोगों की खरीदारी को देख कर यह लग रहा है कि आगामी दो महीनों तक बाजार अच्छा रहेगा। – अनुप अग्रवाल, सराफा कारोबारी

यह भी पढ़ें -  Russia Ukraine war: डिग्री लेकर आऊंगी या फिर मर जाऊंगी...यूक्रेन में फंसी हरदोई की दो छात्राएं, फोन पर सुनाया मंजर

सुबह तक दुकान में भीड़ नहीं थी, लेकिन दोपहर बाद लोगों ने उम्मीद से अधिक खरीदारी की। देर रात तक ग्राहक आते रहे। – अभय अग्रवाल, सराफा कारोबारी

इस बार लंबे अवकाश के कारण लोगों को समय मिला और लोगों ने खरीदारी की। बाजार बहुत ही अच्छा रहा। – मयंक अग्रवाल, सर्राफा कारोबारी

अक्षय तृतीया पर सुबह से ही दुकान में भीड़ रही। शुभ अवसर होने के कारण लोगों ने सहालग के पहले की भी खरीदारी की। – अमित अग्रवाल, सराफा कारोबारी

लोगों ने कपड़े की खरीदारी भी की। कुछ महिलाओं ने गहने के अनुसार कपड़े खरीदे। ग्राहकों ने अक्षय तृतीया का भी लाभ उठाया। – गौरी धानुका, वस्त्र कारोबार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here