Home Trending Alert : 24 घंटे में 19 राज्यों में हो सकती है भारी...

Alert : 24 घंटे में 19 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

0
219
Alert: Heavy rain may occur in 19 states in 24 hours

वर्तमान समय में पूरे देश में भारी बारिश हो रही है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अब तक सामान्य से 46 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। अगर आने वाले दिनों में मानसून सामान्य नहीं होता है तो कई राज्य भीषण बाढ़ की चपेट में आ जायेंगे।
मानसून ने रफ्तार पकड़ने के साथ ही कहर बरपाना भी शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 19 राज्यों में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में भी बारिश का कहर जारी है। सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हो रही है। भारी बारिश से राजधानी के कई इलाकों में जल भराव हो गया है। कुछ ऐसे ही हालात नोएडा के भी है। सुबह के वक्त ज्यादातर लोग ऑफिस के लिए निकलते हैं ऐसे में जलभराव से ट्रैफिक जाम की समस्या खडी हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अब तक सामान्य से 46 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।
महाराष्ट्र के 6 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में पिछले 3 दिनों में 9 लोगों की मौत हो गई है। इस वक्त सडकें तालाब बनी हुई हैं। नदियों में पानी का बहाव इतना तेज है कि सब कुछ तबाह हो रहा है। देश में दक्षिण से लेकर उत्तर तक पूरब से लेकर पश्चिम तक रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में देश के 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई पर इस वक्त दोहरी मार पड रही है। आसमानी आफत के साथ ही समंदर में ऊंची-ऊंची लहरे उठ रही हैं जो लोगों की परेशानी को और बढा रही हैं। हाई टाइड की वजह से बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है।
कुछ ऐसा ही हाल देश के दूसरे राज्यों का भी है। मध्य प्रदेश के सिवनी में 6 लोग नदी के बीच फंस गए। इन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया। इनमें एक महिला और 5 पुरुष शामिल हैं। ये सभी मवेशी चराने गए थे और अचानक पानी बढ़ने से नदी में फंस गए थे। डिंडोरी जिले में पिछले दो दिन से हो रही बारिश की वजह से नर्मदा नदी सहित नदी-नाले उफान पर हैं। लोग जान जोखिम में डाल कर नदी-नाले पार कर रहे हैं। गुजरात में भी आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है। गुजरात के कई जिले भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। वलसाड, सूरत, जूनागढ़ भारी बारिश से कराह रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कंे दरिया बन गई है तो मकान, दुकान में कई फीट तक पानी भर जाने से सब बर्बाद हो गया है। गाड़ियां जहां-तहां पानी में तैर रही हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि सड़कों पर से पानी निकल नहीं रहा और लोग घुटनों तक पानी में डूब कर जाने को मजबूर हैं।
कुछ ऐसा ही हाल उत्तर प्रदेश का भी है। यहां कई जिलों में पिछले 5 दिनों से हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढा दी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 5 दिनों तक बारिश के किसी तरह की राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आज भी नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और सहारनपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जहां भारी बारिश के बाद असम के 15 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। लाखों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं वहीं भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के शिमला में बाढ़ जैसे हालात हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here