Home Trending Bakrid 2023:’एकजुटता और सद्भाव की भावना रहे कायम’, PM मोदी ने कुवैत...

Bakrid 2023:’एकजुटता और सद्भाव की भावना रहे कायम’, PM मोदी ने कुवैत के प्रिंस को पत्र लिखकर दी मुबारकबाद

0
112

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को ईद-उल-अजहा (Eid al-Adha)/बकरीद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह दिन आप सभी के लिए सुख और समृद्धि लाए। साथ ही हमारे समाज में एकजुटता और सद्भाव की भावना को भी कायम रखे।

पीएम ने कुवैत के नेताओं को दी शुभकामनाएं

वहीं, पीएम मोदी ने ईद उल-अजहा (Eid al-Adha) के मौके पर कुवैत के नेताओं और वहां के लोगों को भी शुभकामनाएं दीं। कुवैद के आमिर शेख नवाफ, कुवैद के क्राउन प्रिंस शेख मिशाल, कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद नवाफ और कुवैत के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें -  गर्मियों की छुट्टियों में यदि आप भी करना चाहते हैं भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन, तो लखनऊ से नेपाल की हवाई यात्रा पैकेज का उठायें लाभ

कुवैत में भारतीय दूतावास ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ईद उल अजहा के पवित्र त्योहार पर शुभकामनाएं दीं। दूतावास ने कहा कि पीएम ने कहा कि यह पवित्र त्योहार भारत में लाखों मुसलमानों द्वारा मनाया जाता है। यह हमें त्याग, करुणा और भाईचारे के मूल्यों की याद दिलाता है, जो एक शांतिपूर्ण और समावेशी दुनिया के निर्माण के लिए आवश्यक हैं, जिसकी हम सभी इच्छा रखते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here