Home उत्तर प्रदेश Aligarh News: गोद भराई के बाद शादी से तीन दिन पहले तोड़ा...

Aligarh News: गोद भराई के बाद शादी से तीन दिन पहले तोड़ा रिश्ता, बेटी वाले परेशान

0
126

[ad_1]

शादी

शादी
– फोटो : pixabay

विस्तार

अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र के एक बेटी के परिवार को बेटी की शादी से तीन दिन पहले तगड़ा झटका लगा है। युवक पक्ष ने दहेज में वाहन न मिलने की बात कहकर तीन दिन पहले बारात लेकर न आने की धमकी दे दी। यह सुन बेटी के परिवार के हाथ पांव फूल गए। बात पुलिस तक पहुंची। मगर तमाम प्रयास के बाद भी युवक पक्ष बारात लेकर नहीं आया। हालांकि मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक-युवती पक्ष के बीच देर रात समझौते की बात चल रही थी।

घटनाक्रम इस तरह है कि क्वार्सी किशनपुर की युवती पिछले दिनों नोएडा के जेवर क्षेत्र में ब्याही अपनी रिश्ते की बहन के घर किसी समारोह में गई थी। जहां उसकी मुलाकात बहन के ही रिश्ते के देवर संग हो गई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। युवती स्नातक की पढ़ाई कर रही है और युवक नोएडा में एक कंपनी में जॉब करता है। बातचीत के बीच यह रिश्ता प्यार में बदल गया। चूंकि दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। इसलिए दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को शादी के अंजाम तक पहुंचाने पर सहमति दे दी। 

आरोप है कि इसके बाद युवक-युवती का मिलना जुलना हुआ और संबंध भी बनाए गए। इसी बीच पांच माह पहले युवक पक्ष यहां आकर युवती की गोद भी भर गए। इसके बाद युवती कई बार जेवर गई और युवक भी उससे मिलने यहां आया। 6 फरवरी शादी की तारीख नियत की गई। दोनों परिवारों में शादी की तैयारी चल रही थी। युवती पक्ष ने कार्ड आदि भी बांट दिए। इसी क्रम में तीन दिन पहले युवक पक्ष के यहां से फोन आया और कहा कि अगर आप लोग दहेज में कार या बुलट बाइक नहीं देंगे तो हम लोग बारात लेकर नहीं आएंगे और न यह शादी करेंगे। यह सुनकर युवती पक्ष दंग रह गया। रिश्तेदारों के जरिये तमाम मनुहार की गई। 

यह भी पढ़ें -  Mission 2024: विपक्षी एकता को केशव प्रसाद मौर्य ने बताया भानुमति का कुनबा, बोले- तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी

मगर वह इसी जिद पर अड़ा रहा। इसके चलते सोमवार सुबह युवती के साथ परिजन क्वार्सी थाने पहुंचे। जहां तहरीर दी गई। पुलिस द्वारा युवक पक्ष से वार्ता की गई और उसकी ओर से देर शाम अलीगढ़ आकर वार्ता करने पर सहमति दी। देर शाम तक युवक पक्ष के आने का इंतजार था। इधर, युवती के परिवार में शादी की खुशी व तैयारियां जहां की तहां रुक गई थीं। बता दें कि युवती घर में सबसे बड़ी है। उससे छोटी एक बहन  व एकभाई है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार तहरीर मिल गई है। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौता वार्ता जारी है। अगर बात नहीं बनी तो मुकदमा या अन्य जो भी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here