Home उत्तर प्रदेश Aligarh News: रोडवेज ने बाइक में मारी टक्कर, किशोर की मौत, चालक...

Aligarh News: रोडवेज ने बाइक में मारी टक्कर, किशोर की मौत, चालक बस लेकर फरार

0
169

[ad_1]

शव प्रतीकात्मक तस्वीर

शव प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में रामघाट रोड पर शनिवार सुबह बाइक सवार एक युवक व किशोर रोडवेज बस की चपेट में आ गए, जिसमें किशोर की मौत हो गई। मूल रूप से संभल के गुन्नौर बबराला क्षेत्र का 15 वर्षीय वंश पुत्र स्व. शैलेंद्र कुमार कस्बे में ही आशुतोष वर्मा की कपड़े की दुकान पर काम करता था। 

आशुतोष के साथ बाइक पर सवार होकर वंश किसी काम से अलीगढ़ आ रहे थे। तभी रामघाट रोड पर रोडवेज बस की चपेट में बाइक सवार दोनों आ गए। इस दौरान चालक बस सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन दोनों को अस्पताल भेजा, जहां वंश को मृत घोषित कर दिया गया। आशुतोष का अभी उपचार जारी है। इस सूचना पर परिजन भी पहुंच गए थे। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन साथ ले गए।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट : यूपी टीईटी पास बीएड डिग्री धारकों को पात्रता प्रमाणपत्र जारी करने पर रोक

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here