Home उत्तर प्रदेश Aligarh News: असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कीं मूर्तियां, अज्ञात के खिलाफ तहरीर

Aligarh News: असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कीं मूर्तियां, अज्ञात के खिलाफ तहरीर

0
201

[ad_1]

प्राचीन मन्दिर गोकुलपुर

प्राचीन मन्दिर गोकुलपुर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर में रविवार की रात को असामाजिक तत्वों ने प्राचीन भोलेनाथ मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों को खंडित कर दिया। ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन नई मूर्ति मंगवाकर स्थापित कराई गई। इस संबंध में ग्रामीणों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

रविवार की देर शाम कुछ अराजक तत्वों द्वारा महादेव मंदिर में रखी शनि देव और नंदी बाबा की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो मंदिर पर वहां मूर्ति को खंडित देखकर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। 

यह भी पढ़ें -  World Tourism Day: ताजनगरी में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा सिकंदरा स्मारक, सैलानियों पर बरसे फूल

सीओ बरला सर्जना सिंह भी मौके पर पहुंच गईं और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन लोगों ने मूर्तियां क्षतिग्रस्त की हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खंडित मूर्ति की जगह दूसरी लगवा दी गई है। मूर्ति खंडित करने वालों की पहचान की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here