Home अपराध जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का वाहन खाई में गिरा, दो जवानों...

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का वाहन खाई में गिरा, दो जवानों की मौत…3 घायल

0
134

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना के एक वाहन के खाई में गिरने से दो सैन्यकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में एसके पायन के पास सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें -  WPL 2023, गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव: गुजरात जायंट्स ने टूर्नामेंट के ओपनर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ गेंदबाजी करने का विकल्प चुना | क्रिकेट खबर

उन्होंने बताया कि दो जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मसरत इकबाल ने संवाददाताओं को बताया कि दो सैनिकों को ‘‘मृत अवस्था में लाया गया।’’उन्होंने कहा, ‘‘तीन घायलों को होश में लाया गया और फिर उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here