Home Trending मंदिर में शिवलिंग और नंदी चम्मच से पी रहे पानी, हैरान करने...

मंदिर में शिवलिंग और नंदी चम्मच से पी रहे पानी, हैरान करने वाला दावा

0
57

बाराबनी: पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पांचगछिया नायाबस्ती घाटाल इलाके में एक पुराने शिव मंदिर को लेकर इन दिनों चर्चा तेज हो गई है। मंदिर में शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा द्वारा पानी पीने का दावा किया जा रहा है।

स्थानीय लोग इस घटना को एक चमत्कार के रूप में देख रहे हैं। हालांकि ये मामला चमत्कार का है या इसके पीछे कोई प्राकृतिक या वैज्ञानिक वजह हो सकती है, इसके बारे में साफ तौर पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह एक परिवार मंदिर में पूजा करने पहुंचा था। पूजा के दौरान परिवार की एक महिला ने शिवलिंग पर पानी चढ़ाया। परिवार का दावा है कि पानी नीचे नहीं गिरा। इसके बाद महिला ने चम्मच से शिवलिंग पर पानी चढ़ाया तो पानी चम्मच से गायब होता हुआ दिखाई दिया।

इसके बाद परिवार की एक लड़की ने नंदी बाबा की प्रतिमा को भी चम्मच से पानी पिलाने की कोशिश की। परिवार का दावा है कि नंदी की प्रतिमा के पास भी चम्मच का पानी दिखाई नहीं दिया और पानी खत्म हो गया।

यह भी पढ़ें -  पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की है जरूरत ?

घटना की जानकारी आसपास के लोगों तक पहुंचते ही मंदिर को लेकर चर्चा शुरू हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना पहले भी कई अन्य स्थानों पर देखे जाने की बातें सामने आ चुकी हैं।

हालांकि, पानी वास्तव में किस कारण से गायब हो रहा है, इसे लेकर अभी तक कोई वैज्ञानिक पुष्टि सामने नहीं आई है। प्रतिमा की सतह पर पानी का फैलाव, सोखने की प्रक्रिया या अन्य भौतिक कारण इसकी वजह हो सकते हैं। फिलहाल घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। इससे पहले पेशवाकालीन शिव मंदिर में शिवलिंग पर स्थापित 12 किलो चांदी का मुकुट चोरी हुआ था। ये मामला भी काफी चर्चा में रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here