Home उत्तर प्रदेश Azamgarh: नानीघर आए युवक का शव बिजली के खंभे से लटका मिला,...

Azamgarh: नानीघर आए युवक का शव बिजली के खंभे से लटका मिला, प्रेम प्रपंच में हत्या की आशंका

0
113

[ad_1]

बिजली के खंभे पर लटका मिला युवक का शव

बिजली के खंभे पर लटका मिला युवक का शव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के बघावर गांव में रविवार सुबह बिजली के खंभे पर एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के भाई ने प्रेम प्रपंच में हत्या कर शव खंभे पर टांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जिले के बिलरियागंज थाना के महुलिया गांव निवासी अभिषेक (27) पुत्र जगधारी शनिवार रात अपने ननिहाल रौनापार थाना के बघवार गांव आया था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव बिजली के खंभे से रस्सी के सहारे लटकता देखा। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: माफिया अतीक अहमद के अलीगढ़ से रिश्तों पर पुलिस की नजर, सगी बहन रहती है शहर में

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को खंभे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभिषेक के भाई प्रशांत ने प्रेम प्रपंच में हत्या कर शव को पोल पर टांग दिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here