Home उत्तर प्रदेश Bijnor: एक सप्ताह के भीतर गुलदार ने चार लोगों को बनाया निवाला,...

Bijnor: एक सप्ताह के भीतर गुलदार ने चार लोगों को बनाया निवाला, बेबस ग्रामीण, वन विभाग भी पकड़ने में फेल

0
149

[ad_1]

Guldar killed four people in Bijnor within a week, villagers in panic

गुलदार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के देहात क्षेत्र में घूम रहे गुलदार अब आबादी में पहुंचकर लोगों को अपना निवाला बनाने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर ही गुलदार ने चार लोगों को अपना निवाला बना डाला। आज सुबह नगीना क्षेत्र में गुलदार के हमले में बुधवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। वहीं गुलदार के लगातार हो रहे हमलों के बाद ग्रामीण अपने घरों से निकलने से डर रहे हैं। दहशत के कारण ग्रामीण व किसान अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं। वहीं वन विभाग लगातार गुलदार को पकडने के लिए कई बार तलाशी अभियान भी चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। 

यह भी पढ़ें -  World Liver Day 2023: लिवर है शरीर का पावर हाउस, इससे न करें ज्यादा खिलवाड़, ऐसे करें बचाव

जानकारी के अनुसार ग्राम सैदपुरी महीचंद में बुधवार सुबह एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि युवक सुबह खेत पर घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान युवक पर जानलेवा हमला कर गुलदार ने उसे अपना निवाला बना लिया। नगीना क्षेत्र में दो माह के भीतर गुलदार के हमले में मौत की यह चौथी घटना है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here