Home अपराध संदिग्ध अवस्था में अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे का बरेली में मिला...

संदिग्ध अवस्था में अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे का बरेली में मिला शव, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

0
537
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90

बरेली : इज्जतनगर इलाके के अधलखिया गांव के पास रविवार को मिले शव की शिनाख्त क्राइम पेट्रोल और माटी की बन्नो जैसे कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे सागर के रूप में हुई है। करीब 14 वर्षीय सागर आनंद विहार कॉलोनी में अपने मामा के पास रहता था और शनिवार को अचानक लापता हो गया था। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। सागर के मामा ने थाना बारादरी में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

भुता के गांव रसूलपुर वाहनपुर में रहने वाले ओमप्रकाश ने बताया कि उनका भांजा सागर आठवीं में पढ़ता था। शनिवार दोपहर वह अनुज के साथ घूमने निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। रविवार को उनके भाई राजेश ने थाना बारादरी में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार शाम शव मिलने के बाद उसकी शिनाख्त के लिए बारादरी पुलिस राजेश और ओमप्रकाश को पोस्टमार्टम हाउस ले गई। वहां दोनों सागर का शव देखकर पछाड़ खाकर गिर पड़े। उन्होंने आनंद विहार कॉलोनी के ही अनुज पर सागर की हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर बारादरी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने अनुज के साथ एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया है और दोनों से पूछताछ कर रही है।

सागर की मौसी पूजा गंगवार ने बताया कि उनकी बहन सपना सिंह मुंबई में रहती हैं और टीवी अभिनेत्री हैं। वह क्राइम पेट्रोल के अलावा माटी की बन्नो सीरियल में नर्स, प्रतिज्ञा में पुलिसकर्मी और वारिस में मेहमान जैसी भूमिका अदा कर चुकी हैं। सागर ने भी नए सीरियल रामायण में एक छोटी भूमिका अदा की थी। वह इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर अपलोड करने का शौकीन था। बेटे के साथ हुए हादसे की सूचना पर सपना मुंबई से बरेली रवाना हो गई हैं। राजेश भांजे का शव लेकर गांव चले गए हैं। सागर बचपन से ही मामा के पास रहता था।

यह भी पढ़ें -  UP Police Constable Recruitment: यूपी में कांस्टेबल के 534 पदों पर भर्ती, खेल कोटा के उम्मीदवारों को मौका

सीसीटीवी फुटेज में सागर कॉलोनी के ही अनुज के साथ जाता दिखा था। परिजनों ने अनुज से पूछा तो उसने कह दिया कि वह उसके साथ गया जरूर था लेकिन सतीपुर चौराहा पर उसे छोड़कर चला गया था। परिजनों के दबाव बनाने पर पुलिस ने अनुज को उठाकर पूछताछ की।

अनुज ने बताया कि एक और लड़के को लेकर सागर के साथ गया था। उन लोगों ने नशा किया था। नशे के दौरान ही सागर की हालत बिगड़ गई। उसके मुंह और नाक से खून बहने लगा और वह गिर गया। उन लोगों के उठाने के बाद भी वह नहीं उठा तो वे समझ गए कि उसकी मौत हो गई है। डर के कारण दोनों ने शव को ऑटो से ले जाकर अदलखिया गांव के पास खाई में फेंक दिया और लौट आए। सागर के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here