Home उत्तर प्रदेश Boxer Harassment Case: कोच को खेल सेंटर से हटाया, जांच को बनी...

Boxer Harassment Case: कोच को खेल सेंटर से हटाया, जांच को बनी तीन सदस्य कमेटी, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

0
122

[ad_1]

Boxer Harassment Case, Coach was beaten by sports center, three member committee formed to investigate

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में स्मार्ट सिटी के तहत बनाए गए खेल सेंटर में तैनात कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। इसी के तहत शनिवार को कोच को जांच पूरी होने तक खेल सेंटर से हटा दिया गया है। साथ ही कानपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने तीन सदस्यीय टीम को अपनी तरफ से जांच के लिए गठित किया है।

जो रिपोर्ट एक सप्ताह के बाद देगी। परमट क्षेत्र निवासी खिलाड़ी खेल केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करती है। उसका कहना है कि कोच बीते छह माह से उसपर दबाव बना रहा है। साथ ही खेल सिखाने के बहाने गलत तरीके से शरीर को छूता भी है। विरोध पर खेल सेंटर से निकलवाने और कॉरियर बर्बाद करने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें -  UP Chunav 2022: आगरा में प्रियंका गांधी के रोड शो के बाद कांग्रेस प्रत्याशी समेत 2500 पर मुकदमा दर्ज

पीड़िता ने इसकी शिकायत एक दिन पहले संबंधित खेल सेंटर के अधिकारियों से लेकर पुलिस, डीएम आदि को दी थी। इसी को लेकर शनिवार को कमिश्नर लोकेश एम ने जांच निष्पक्ष रूप से हो, इसके लिए खेल सेंटर के डायरेक्टर पीके श्रीवास्तव से कह कर कोच को हटवा दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के निर्देश भी दिए है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here