Home जम्मू कश्मीर ऊधमपुर के रामनगर इलाके में बस हादसा, 15 लोगों की मौत की...

ऊधमपुर के रामनगर इलाके में बस हादसा, 15 लोगों की मौत की खबर

0
15

ऊधमपुर : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर कघोट इलाके में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई लोगों के घायल हुए हैं। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है। राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह बस रामनगर से ऊधमपुर की ओर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में इस घटना की जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा-‘अभी-अभी, उधमपुर के DC मिंगा शेरपा से बात हुई। मुझे पता चला कि एक घंटे से भी कम समय पहले, कनोट गांव में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में रामनगर से उधमपुर जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस शामिल थी।

यह भी पढ़ें -  'हम राजनीतिक रूप से भिन्न हो सकते हैं, लेकिन ...': एमसीए चुनावों से पहले देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे के साथ जगह साझा करने के बाद शरद पवार

बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। इसमें काफी लोगों के हताहत होने की आशंका है। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। मैं स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ, राजिंदर शर्मा के नेतृत्व वाली हमारी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के भी लगातार संपर्क में हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here