Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया ‘एक पेड़ मां के नाम’...

गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

0
107

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ पूरे उत्साह के साथ जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से अभियान का शुभारंभ किया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 02 बजे तक प्रदेशभर में 22 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि एक दिन में 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार का लक्ष्य शाम 6 बजे तक 35 करोड़ पौधे लगाने का है। अभियान में वन विभाग, विभिन्न सरकारी विभागों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यालयों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।

गोरखपुर में अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि धरती माता हमें अन्न, जल, फल और जीवन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करती हैं। इसलिए उनके स्वास्थ्य और संरक्षण की जिम्मेदारी भी हम सभी की है।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: मलखान सिंह हत्याकांड में फरार सोनू को दिल्ली से किया गिरफ्तार, कोर्ट ने दोषी दिया करार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना और लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना है। उन्होंने कहा कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच अधिक से अधिक पौधारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

शाम तक पूरा होगा 35 करोड़ पौधों का लक्ष्य
प्रदेश सरकार के अनुसार, सभी जिलों में युद्धस्तर पर पौधारोपण अभियान चल रहा है। प्रशासन को शाम 6 बजे तक 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here