Home उत्तर प्रदेश जिला महिला चिकित्सालय में डीएम ने नवजात बालिकाओं के माता-पिता को भेंट...

जिला महिला चिकित्सालय में डीएम ने नवजात बालिकाओं के माता-पिता को भेंट की बेबी केयर किट व मिठाई

1
180

उन्नाव 16 अक्टूबर, 2023। मिशन शक्ति फेस 4 के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में जिला महिला चिकित्सालय सभागार में नवजात बालिकाओं के जन्म पर केक काटकर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में सम्पन्न किया गया।


कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा 22 नवजात बालिकाओं के माता-पिता को बेबी केयर किट व मिठाई उपहार स्वरूप भेंट किए गए।

यह भी पढ़ें -  लोकप्रिय आईपीएस सिमाला प्रसाद: बॉलीवुड फिल्में कीं, फिर पहले प्रयास में यूपीएससी क्रैक किया

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सत्यप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 अंजू दुबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 नीलम सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय सहित विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी, महिला शक्ति केंद्र व वन स्टॉप सेंटर के कार्मिक व अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here