Home असम निर्वाचन आयोग ने बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का किया...

निर्वाचन आयोग ने बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का किया ऐलान

0
68

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषण की। सभी राज्यों में मतगणना चार मई को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा।

कुमार ने बताया कि केरल, असम और पुडुचेरी के लिए नौ अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा। उन्होंने बताया कि चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना चार मई को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, ”शुद्ध मतदाता सूची हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है; किसी भी पात्र मतदाता को हटाया नहीं जाना चाहिए और किसी भी अपात्र मतदाता को शामिल नहीं किया जाना चाहिए।”

उन्होंने बताया कि पांच राज्य विधानसभाओं के 824 निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता मतदान के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2.19 लाख मतदान केंद्रों पर मतदान होगा, जहां 25 लाख चुनाव अधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। कुमार ने बताया कि असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में प्रति मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या 750-900 है।

कुमार ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान अच्छा काम करने के लिए बीएलओ को बधाई भी दी। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर तैनात पीठासीन अधिकारी हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत अपलोड करेंगे और चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद मतदान के आंकड़े अपलोड किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  High Court :  बीएचयू के बर्खास्त सहा. प्रोफेसर के मामले का निस्तारण कराने का निर्देश

मुख्य चुनावी तारीखें:
केरल, असम और पुडुचेरी: एक ही चरण में 9 अप्रैल 2026 को मतदान।
तमिलनाडु: एक चरण में 23 अप्रैल 2026 को मतदान।
पश्चिम बंगाल: दो चरणों में मतदान – 23 अप्रैल 2026 और 29 अप्रैल 2026।
परिणाम घोषणा: सभी जगहों पर 4 मई 2026 को मतगणना और नतीजे।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश पंडुचेरी में आदर्श आचार संहिता तुरंत लागू हो गई है।

राज्यवार सीटें और महत्व:
पश्चिम बंगाल: 294 सीटें – ममता बनर्जी की TMC सत्ता में है, BJP मुख्य विपक्षी। 2021 में TMC ने बड़ी जीत हासिल की थी।
असम: 126 सीटें – BJP की सरकार, 2021 में पहली बार पूर्ण बहुमत।
केरल: 140 सीटें – LDF (CPI(M) नीत) की सरकार, पिनारयी विजयन मुख्यमंत्री।
तमिलनाडु: 234 सीटें – DMK की सरकार, एम.के. स्टालिन मुख्यमंत्री।
पुडुचेरी: 30 सीटें – AINRC-BJP गठबंधन की सरकार।
चुनाव आयोग ने कहा कि सुरक्षा, तैयारियां और मतदाता सूची को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम तय किया गया है। पश्चिम बंगाल में चरण कम कर हिंसा रोकने पर फोकस है।यह चुनाव 2026 के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये राज्य राष्ट्रीय राजनीति को प्रभावित करते हैं। सभी पार्टियां अब जोर-शोर से तैयारी में जुट गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here