Home अपराध विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0
160

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि बर्रा विश्व बैंक कालोनी निवासी सागर पोरवाल की पत्नी श्रद्धा (28) का शव आज सुबह फांसी के फंदे से लटकता मिला।

सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होने बताया कि मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व हुई थी। प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने के कारण शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -  पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजन मौके पर उपस्थित हैं, अभी तक उनकी ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here