Home अपराध बिल सही करने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते बिजली...

बिल सही करने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का लिपिक गिरफ्तार

0
330

बरेली । भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बिजली विभाग के कर्मचारी को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपी बिजली कर्मचारी के खिलाफ थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

दरअसल अजीत कुमार पाण्डेय निवासी गाजीपुर, जिला लखनऊ अधिषासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम बरेली के कार्यालय में सहायक लिपिक के तौर पर तैनात है। एसीबी से मीरगंज के ग्राम गूला के रहने वाले एक शख्स ने शिकायत की थी कि सहायक लिपिक अजीत कुमार उनका गलत बिल सही करने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत मांग रहा है। लिहाजा भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने शनिवार को जाल बिछाया। कार्यालय में 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  श्रीनगर के विश्व भारती कॉलेज में हिजाब बैन को लेकर बवाल मच गया है

तलाशी लेने के बाद टीम को आरोपी लिपिक के पास से 1.76 लाख रुपये भी अलग से बरामद हुए हैं। जिसके बारे में पूछने पर आरोपी लिपिक कोई जवाब नहीं दे पाया। माना जा रहा है कि ये भी अवैध धन उगाही करने कमाए गए हैं। थाना एंटी करप्शन टीम प्रभारी इश्तियाक वारसी ने बताया कि कोतवाली थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here