Home उत्तर प्रदेश Etah: दिसंबर 2016 में अखिलेश ने किया था सीवरेज प्लांट का शिलान्यास,...

Etah: दिसंबर 2016 में अखिलेश ने किया था सीवरेज प्लांट का शिलान्यास, सीएम योगी ने किया लोकार्पण

0
76

[ad_1]

सीएम योगी ने सीवरेज प्लांट का किया लोकार्पण

सीएम योगी ने सीवरेज प्लांट का किया लोकार्पण
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

एटा के मानपुर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया। करीब 225 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का छह साल पहले सपा शासन काल में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिलान्यास किया था। अब जाकर इस परियोजना का पहला चरण पूरा हो पाया है।

मानपुर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की आधारशिला उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रखी थी। इसका शिलान्यास उन्होंने दिसंबर 2016 में जवाहर तापीय परियोजना स्थल से ही किया था। तीन माह बाद ही मार्च 2017 में सत्ता परिवर्तन हो गया। 

भाजपा की सरकार आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने और उन्होंने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था मेसर्स टेक्नोक्राफ्ट नोएडा को दिया। जून 2018 में कंपनी ने इसका निर्माण शुरू किया। प्लांट की क्षमता करीब 24 एमएलडी (मीलियन लीटर पर डे) पानी को ट्रीट करने की है।

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी बोले- एटा की पहचान अब माफिया-अपराधियों से नहीं, विकास से होती है
 
शहर से निकलता है 15 एमएलडी गंदा पानी

शहरी क्षेत्र के गंदे पानी को इस प्लांट के माध्यम से ट्रीट किया जाएगा। शहर से करीब 15 एमएलडी पानी निकलता है जिसको ट्रीट किया जाएगा। वहीं वर्तमान में शहर के करीब 20 फीसदी हिस्से में सीवर कनेक्शन हो चुके हैं जिसके तहत करीब 6 एमएलडी पानी प्लांट तक ट्रीट होने के लिए पहुंचने लगा है।

जवाहर तापीय परियोजना तक पानी पहुंचाने को बनेगा प्रस्ताव

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण करने के बाद कहा कि प्लांट से पानी ट्रीट होने के बाद मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना तक पहुंचाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। जिससे विद्युत निर्माण में इसका प्रयोग किया जा सके।

यह भी पढ़ें -  Chaitra Navratri 2023: नवरात्र 22 मार्च से, मंदिर सजकर हुए तैयार, बाजार में बढ़ी रौनक, ऐसे होगा पूजन

जननिगम के अधिशासी अभियंता आरके शर्मा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा करीब 106.99 करोड़ की सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रथम का लोकार्पण किया गया है। दिसंबर माह तक शहर का करीब 40 फीसदी गंदा पानी यहां पर ट्रीट किया जाएगा।

विस्तार

एटा के मानपुर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया। करीब 225 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का छह साल पहले सपा शासन काल में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिलान्यास किया था। अब जाकर इस परियोजना का पहला चरण पूरा हो पाया है।

मानपुर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की आधारशिला उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रखी थी। इसका शिलान्यास उन्होंने दिसंबर 2016 में जवाहर तापीय परियोजना स्थल से ही किया था। तीन माह बाद ही मार्च 2017 में सत्ता परिवर्तन हो गया। 

भाजपा की सरकार आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने और उन्होंने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था मेसर्स टेक्नोक्राफ्ट नोएडा को दिया। जून 2018 में कंपनी ने इसका निर्माण शुरू किया। प्लांट की क्षमता करीब 24 एमएलडी (मीलियन लीटर पर डे) पानी को ट्रीट करने की है।

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी बोले- एटा की पहचान अब माफिया-अपराधियों से नहीं, विकास से होती है

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here