Home अपराध हरदोई में मिट्टी धंसने से किसान की मौत, पुराने बोरिंग से ईंटें...

हरदोई में मिट्टी धंसने से किसान की मौत, पुराने बोरिंग से ईंटें निकलते वक्त हुआ हादसा

0
169

हरदोई। हरदोई जिले के एक गांव में खेत में 20 फुट गहरे बोरिंग के गड्ढे में मिट्टी धंसने के बाद उसके नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार को पाली थाना क्षेत्र के गांव दलेलपुर की है जब कुंवर चंद उर्फ छोटे (55) अपने खेत में पुराने बोरिंग के गड्ढे से ईंटें निकाल रहे थे तभी अचानक गड्ढे की मिट्टी उनके ऊपर गिर गई और वह उसमें दब गए। पास में मौजूद उनकी पत्नी ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  पाकिस्तान पर परोक्ष हमले में, एस जयशंकर कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में चीजें बेहतर के लिए बदल रही हैं

सूचना मिलने पर पाली थाना प्रभारी सोमपाल गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाने का काम शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात में कुंवर चंद को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here