Home उत्तर प्रदेश Gorakhpur Wether: गोरखपुर में इस सप्ताह बारिश दिला सकती है गर्मी से...

Gorakhpur Wether: गोरखपुर में इस सप्ताह बारिश दिला सकती है गर्मी से निजात, जानिए कब होगी वर्षा

0
317

[ad_1]

गोरखपुर में बारिश। (फाइल)

गोरखपुर में बारिश। (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में मौसम के तेवर धीरे-धीरे तल्ख होते जा रहे हैं। अधिकतर तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं दिन में चल रही तेज हवाएं भी परेशान कर रही हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस सप्ताह में बारिश से गर्मी से निजात मिलने के आसार हैं।

बुधवार को दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि यह तापमान सामान्य से दो डिग्री कम था, लेकिन करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। पूरे दिन गर्मी बनी रही।

यह भी पढ़ें -  Meerut: कल से बदल जाएंगे गाड़ी से लेकर बैंक लॉकर के नियम, बैंकों को आरबीआई ने जारी की नई गाइडलाइन

इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में CM योगी ने दी विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- रोजगार के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस सप्ताह हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन इसके बाद गर्मी बढ़ती जाएगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि उत्तरी हिमालय के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से 31 मार्च और एक अप्रैल को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान तापमान में थोड़ी गिरावट तो आएगी, लेकिन इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here