Home अपराध जमीन के लालच मां बनी हैवान, बेटी पर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा...

जमीन के लालच मां बनी हैवान, बेटी पर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

0
118

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर कलयुगी मां ने अपनी सगी बेटी के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बेटी बुरी तरह घायल हो गई। बेटी के सिर पर गंभीर रूप से काफी ज्यादा चोटें आई हैं। आपको बता दें कि यह पूरा मामला अमेठी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 कटरा राजा हिम्मत सिंह का है।

जानकारी के अनुसार हमले में गंभीर रूप से घायल का नाम ललिता सरोज पुत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश सरोज (14) है। आरोपी मां का नाम नीलम सरोज है। यह मामला जमीनी विवाद का है। जमीन सभी बेटियों के नाम है। मां जमीन चुपके से बेच रही थी। जिसकी सूचना दोनों बेटियों को मिली। विरोध करने पर कलयुगी मां ने अपनी ही बड़ी बेटी के ऊपर कुल्हाड़ी से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं पीड़िता ने मां के खिलाफ अमेठी के कोतवाली में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें -  हर चेहरे पर खुशहाली सरकार की प्राथमिकता, जनता दर्शन में बोले CM योगी

तहरीर के बाद में पुलिस ने शिकायत दर्ज करके पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अमेठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आई। जहां पर पीड़िता ललिता सरोज का डॉक्टरों के द्वारा उसका मेडिकल जांच किया गया। वहीं मीडिया को बयान देते हुए पीड़िता ने बताया कि मेरे पिता जी नहीं हैं और मेरी मां का किसी और के साथ में चक्कर चल रहा है। पीड़िता का कहना है कि मेरी मां मेरी जमीन को किसी और के हाथ बेचना चाहती है और मैं अपनी मां को जमीन नहीं बेचने देना चाहती हूं। पीड़िता ललिता सरोज तीन बहन और एक छोटा भाई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here