Home अंतरराष्ट्रीय श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार जीता महिला एशिया कप का...

श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार जीता महिला एशिया कप का खिताब

0
141

दांबुला। श्रीलंका ने इतिहास रचते हुए महिला एशिया कप 2024 का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका से कप्तान चमारी अटापट्टू ने 61 और हर्षिता समरविक्रमा ने 69 रन बनाए। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने फिफ्टी लगाई। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 29 और रिचा घोष ने 30 रन बनाए। श्रीलंका से कविशा दिलहारी ने 2 विकेट लिए। श्रीलंका ने 19 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें -  कर्नाटक टीईटी 2022: KARTET उत्तर कुंजी इस तिथि को schooleducation.kar.nic.in पर जारी की जाएगी- यहां समय और अधिक जांचें

आपको बता दें कि महिला एशिया कप के 9 सीजन (2024 मिलाकर) हो चुके हैं, जिसमें से भारतीय टीम 7 बार चौम्पियन रही है। पिछली बार 2022 में वूमेन्स एशिया कप खेला गया था। तब भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। महिला एशिया कप के पिछले 8 सीजन में से एक ही बार बांग्लादेश ने 2018 सीजन अपने नाम किया था। 9वां सीजन श्रीलंकाई टीम ने जीतकर इतिहास रच दिया है। दूसरी ओर पाकिस्तान टीम अब तक कोई भी महिला एशिया कप खिताब नहीं जीत सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here