Home अपराध हरदोई : डाला की टक्कर से बाइक सावर एक ही परिवार के...

हरदोई : डाला की टक्कर से बाइक सावर एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

0
198

यूपी के हरदोई से सड़क हादसे की एक दर्दनाक खबर आई है। यहां मोटरसाइकिल पर सवार एक ही परिवार के पांच लोगों को तेज गति में आ रहे डाला ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार थाना टड़ियावां के ग्राम जिगनिया निवासी संतराम पुत्र सुंदरलाल अपनी पत्नी संगीता तथा मोनी, गौरी पुत्री संदीप तथा आशू के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिश्तेदारी में गांव भीठा जा रहे थे। तभी सुरसा तिराहे पर तेज गति में आ रहा है डाले ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: वन विभाग की टीम पर हमला, हत्या कर शव गंगा में बहाने की धमकी दी, आरोपी फरार, रिपोर्ट दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी सदर सुशील मिश्रा तथा क्षेत्राधिकार अंकित मिश्रा मौके पर पहुंच गए। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक हरदोई बाबा मंदिर से मुंडन कराकर अपने रिश्तेदारी वापस जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक ही घर के पांच लोगों के मरने से मुंडन की खुशियां माता में बदल गई गांव में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here