Home उत्तर प्रदेश Hathras News: हैंडपंप भी मांग रहे पानी, कौन सुने इनकी कहानी

Hathras News: हैंडपंप भी मांग रहे पानी, कौन सुने इनकी कहानी

0
94

[ad_1]

खराब हैंडपंप

खराब हैंडपंप
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी के दस्तक देते ही पेयजल संकट शुरू हो गया है। मोहल्ला गिजरौली में 75 में से 35 इंडिया मार्क टू नल खराब पड़े हैं। अमृत योजना से भी यहां पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही। मोहल्ले के लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं।

थोड़े दिनों में तापमान और बढ़ेगा पर पानी के लिए लोगों को जूझना पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नल काफी समय से खराब पड़े हैं। इस संबंध में कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

गिजरौजी में काफी इंडिया मार्क टू नल खराब पड़े हैं। इससे पेयजल संकट पैदा हो गया है। हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने पर लोगों और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। – जगदीश प्रसाद, स्थानीय निवासी

यह भी पढ़ें -  Sabarmati Express Train: साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन में बदलाव, 14 दिसंबर से वाराणसी सिटी स्टेशन पर आएगी

इंडिया मार्क टू नल खराब होने से पानी की किल्ल्त पैदा हो गई है। नल ठीक कराने के लिये लोगों ने कई बार शिकायत भी करी है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है। – राधे सिंह, स्थानीय निवासी

पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाए जाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। जहां भी हैंडपंप खराब हाने की शिकायत मिल रही है, वहां टीम भेजकर हैंडपंपों को ठीक कराया जाता है। कुछ हैंडपंपों के रीबोर होने में जरूर समय लग जाता है। – सोमप्रकाश, एई, जलकल संस्थान

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here