Home उत्तर प्रदेश Holi: होली पर तीन हजार बसें देंगी राहत, ट्रेनों में वेटिंग के...

Holi: होली पर तीन हजार बसें देंगी राहत, ट्रेनों में वेटिंग के यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट

0
128

[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : social media

विस्तार

परिवहन विभाग होली पर यात्रियों को राहत देने के लिए तीन हजार बसों से अतिरिक्त चक्कर लगवाएगा। वहीं स्पेशल ट्रेनों से रेगुलर ट्रेनों के वेटिंग के पैसेंजरों को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराई जाएगी। इतना ही नहीं रोडवेज प्रशासन की ओर से जर्जर बसों की मरम्मत पर भी फोकस किया जा रहा है।

परिवहन निगम मुख्यालय से प्रदेश के 20 क्षेत्रों को दो करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इन पैसों से बसों की मरम्मत कराकर 28 फरवरी तक मुख्यालय को रिपोर्ट देनी होगी। होली आठ मार्च को है, जिसके चार दिन पूर्व व पांच दिन बाद तक होली स्पेशल बसों को चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  UPSSSC PET 2022: PET की तैयारी के लिए आपको मिलेगा कितने दिनों का वक्त और आप कैसे कर सकते हैं इसकी पक्की तैयारी, जानें यहाँ

परिवहन निगम के जनसंपर्क अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि तीन हजार बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने वाले बस ड्राइवर और कंडक्टरों को प्रोत्साहन भत्ता भी मिलेगा।

वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी निर्णय लिया गया है। 04064 आनंद विहार जोगबनी टर्मिनस, 04070 आनन्द विहार सीतामढ़ी चार से 11 मार्च तक हर मंगलवार को चलेंगी। 04068 नई दिल्ली दरभंगा आरक्षित दो से नौ मार्च तक हर सोमवार को चलेगी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here