Home Uncategorized आपके लिए कैसा रहेगा 20 जून, 2026 का दिन

आपके लिए कैसा रहेगा 20 जून, 2026 का दिन

0
39

आज शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर बाद 03 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज शीतला षष्ठी का व्रत किया जायेगा। साथ ही आज के दिन को बंगाल में जामात्रि षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। आज सुबह 09 बजकर 25 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 58 मिनट पर मंगल वृष में गोचर करेगा।

मेष राशि
आज आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। जो काम रुके हुये थे वो आज मन-मुताबिक पूरे होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन अगर किसी नये बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज से इसकी शुरूआत कर दें साथ ही फायदे के कुछ नये सौदे भी हाथ आएंगे। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। करियर के मामले में कुछ नई उपलब्धियां मिलेंगी।

वृष राशि
आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको आपके सभी क्षेत्रों में सफलता के योग बन रहे हैं। पारिवारिक सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। शांति पूर्ण माहौल में अपनों के साथ समय बिताएंगे। आय के कुछ नये स्रोत मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। ऑफिस के कार्यों से आज भागदौड़ लगी रहेगी। अपनी अच्छी सेहत के लिए अपने खाने में हरी सब्जियों का ज्यादा इस्तेमाल करें।

मिथुन राशि
आपके लिए आज का दिन रोज से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। आपकी बात करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के चांसेस बढ़ेंगे। नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे। वेतन वृद्धि के योग हैं। काम का बोझ बढ़ने से ऑफिस से आप देर से निकलेंगे। अपने खान-पान का ध्यान रखें।

कर्क राशि
आपके लिए आज का दिन प्रसन्नता लेकर आएगा। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ किसी तरह के वहस करने से बचें। आपको आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जिससे आपका मन खुश रहेगा। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कुछ नए मित्र भी बनाएंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कहीं से रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा।

सिंह राशि
आज आपका दिन नई उम्मीद लेकर आएगा। आपके काम करने की क्षमता बढ़ेगी। नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन के योग बन रहें हैं। साथ ही आपका ट्रांसफर मनपसंद जगह पर हो सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे लोगों को उत्तम परिणाम मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक मिलने से आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। आप किसी बात को लेकर ज्यादा न सोचें।

कन्या राशि
आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कम्पनी से जॉब का ऑफर आएगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलाने के योग बने हुए हैं। आज आपके व्यापार में अच्छा लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको परिवार का साथ मिलेगा, और रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने के संकेत है। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। जो अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  आपके लिए कैसा रहेगा 23 जुलाई, 2024 का दिन, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आएगा। आज आपको ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। आपको अपने करियर से रिलेटेड अपनी योजनाओं को सार्थक करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज नये काम की शुरूआत आपको बड़ा फायदा करायेगा। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस आएगा साथ ही धनलाभ के नए रास्ते भी नजर आएंगे। खुशखबरी मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि
आज खुद पर आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। लेकिन आज आपको क्रोध करने से बचना होगा क्योंकि इससे आप के कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं कार्य क्षेत्र में विरोधी कुछ परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में आप की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको अपने बेमतलब के खर्चों पर ध्यान देना चाहिए। इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। आज आपको परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि
आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपको आज लंबी ड्राइविंग करने का मौका मिलेगा। बिजनेस से रिलेटेड की यात्राएं होंगी। जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। अच्छे मनोबल के साथ आप व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। संतान की ओर से कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है।

मकर राशि
आज आपका दिन लकी रहेगा। आप अपने खुद के विश्वास के दम पर बहुत कुछ कर पाएंगे। लेकिन आलस से बचना होगा। इस दौरान कुछ तनाव रहेगा आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उनके कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। जिससे आपको लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि
आपके लिए आज का दिन खास रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आपके दोस्तों का साथ मिलेगा। आज आप किसी सामाजिक गतिविधि में जोर शोर से भाग लेंगे और कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपकी नौकरी में पदोन्नति होने के योग बने हुये है। आप शांत और ठंडे दिमाग से कार्य करें, और धीरे-धीरे आगे बढ़ें। जीवनसाथी के साथ अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपके व्यापार में अच्छे विस्तार के संकेत हैं। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपनी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म की वजह से लोगों के बीच जाने जाएंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगा। संतान की ओर से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखेंसकती है आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here