Home Trending गर्मियों की छुट्टियों में यदि आप भी करना चाहते हैं भगवान पशुपतिनाथ...

गर्मियों की छुट्टियों में यदि आप भी करना चाहते हैं भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन, तो लखनऊ से नेपाल की हवाई यात्रा पैकेज का उठायें लाभ

0
197

लखनऊ। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुये लखनऊ से नेपाल हवाई टूर पैकेज लेकर आया है। लखनऊ से पशुपतिनाथ (नेपाल) के लिये हवाई टूर पैकेज 25.06.24 से 29.06.24 तक संचालित किया जायेगा। 4 रात्रि 5 दिनों के इस यात्रा में यात्रियों को फ्लाइट से लखनऊ से काठमाण्डू एवं लखनऊ वापसी यात्रा की व्यवस्था की गई है।

काठमाण्डू से पोखरा की यात्रा भी हवाई माध्यम से कराई जायेगी वापसी की यात्रा बस से कराई जायेगी। इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने,आने की हवाई यात्रा, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट, लन्च एवं डिनर) आईआरसीटीसी की ओर से होगा । इस पैकेज में सीमित स्थान ही उपलब्ध है बुकिंग पहले आओ पहले पाओ आधार के पर की जाएगी। इसकी बुकिंग क्षेत्रीय आईआरसीटीसी पर्यटन भवन लखनऊ से की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  टी20 विश्व कप 2022, श्रीलंका बनाम नामीबिया, लाइव स्कोर अपडेट: जान फ्रिलिंक, जेजे स्मिट सॉलिड; नामीबिया क्रॉस 150 बनाम श्रीलंका | क्रिकेट खबर

इन प्रमुख दर्शनीय स्थल का कर सकेंगे भ्रमण-
-काठमाण्डू में पशुपतिनाथ मन्दिर, बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, तिब्बती रिफ्यूजी सेंटर एवं गार्डन ऑफ ड्रीम्स
– पोखरा में मनोकामना मन्दिर, विन्ध्यवासिनी मन्दिर, गुप्तेश्वर महादेव गुफा, हिमालय की पहाड़ियों में सूर्योदय दर्शन विशेष आकर्षण होगा।

पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति:
तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू44600/- प्रति व्यक्ति है।
दो व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू45900/- प्रति व्यक्ति है।
एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू 53600/- प्रति व्यक्ति है।
प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य- 44600/- (बेड सहित) मूल्य- 41400/- (बिना बेड के) प्रति व्यक्ति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here