Home अपराध कन्नौज में कलियुगी बेटी ने गला रेतकर पिता की कर दी नृशंस...

कन्नौज में कलियुगी बेटी ने गला रेतकर पिता की कर दी नृशंस हत्या, भाई पर भी हथौड़े से किया वार

0
108

कन्नौज में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। अब तक आपने बेटे के द्वारा माता-पिता की हत्या करने की घटना सुनी होगी। लेकिन जिले में एक कलियुगी बेटी ने पिता की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पूरा मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के करमुल्लापुर का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट ने कहा : अपील दाखिल होने से आदेश की अवहेलना करने की नहीं मिल जाती छूट

मृतक अजय पाल राजपूत 50 सौरिख क्षेत्र में ग्रामपंचायत अधिकारी के पद पर तैनात था। उसकी बेटी ने सोमवार रात इस हत्याकांड को अंजाम दिया। शोर सुन सोकर उठे भाई पर भी हथौड़े से हमला कर दिया।

इतना ही नहीं, हाथापाई में उसने दांतो से काट भी लिया। प्रेम-प्रसंग से रोड़ा बन रहे परिवार को मौत की नींद सुलाना किशोरी चाह रही थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका को हिरासत में ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here