Home उत्तर प्रदेश Jaunpur: पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर कुलचने का प्रयास, फायरिंग में मुख्य...

Jaunpur: पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर कुलचने का प्रयास, फायरिंग में मुख्य आरक्षी सहित दो घायल

0
104

[ad_1]

Jaunpur: Attempt to crush the police team by driving a vehicle, two injured including the head constable in th

Jaunpur: पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर कुलचने का प्रयास, फायरिंग में मुख्य आरक्षी सहित दो घायल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना तिराहे पर मंगलवार की रात में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक मुख्य आरक्षी और एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में घायल तस्कर के साथ ही दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से तमंचा, खोखा, एक पिकअप में लदे दो गोवंश और तीन मोबाइल बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें -  UPTET Answer key 2021: आज यूपीटीईटी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख, ऐसे दें चुनौती

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब  साढ़े 12 बजे सरायख्वाजा प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा व स्वाट टीम प्रभारी रमेश कुमार, सर्विलांस टीम प्रभारी रामजनम यादव पतहना तिराहे पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ तस्कर पशुओं को लेकर कहीं काटने जा रहे हैं। उसी आधार पर वाहनों की जांच की जाने लगी तो कुछ देर में अनापुर की तरफ से पिकअप व बोलेरो आती हुई दिखाई दी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here