Home अपराध कन्नौज पुलिस ने नकली इंजन ऑयल के कारोबार का किया भंडाफोड़, एक...

कन्नौज पुलिस ने नकली इंजन ऑयल के कारोबार का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

0
151

छिबरामऊ/कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के सौरिख रोड पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकान पर छापा मारकर नकली इंजन ऑयल के बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये का नकली कैस्ट्रॉल ब्रांड का इंजन ऑयल बरामद किया तथा दुकान को सील कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खोजीपुर निवासी दुकान मालिक विमल शाक्य ने अपनी दुकान अजीत शाक्य निवासी कल्यानपुर को किराए पर दी थी। अजीत शाक्य अपने साथी जयसिंह के साथ मिलकर लंबे समय से फर्जी कंपनियों के लोगो लगाकर नकली इंजन ऑयल तैयार कर बाजार में सप्लाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें -  आगरा में एसएसपी के नाम पर फिर ठगी: पेशकार बनकर बस परिचालक से वसूले 20 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान पर काम कर रहे जयसिंह को हिरासत में ले लिया। इस दौरान अजीत शाक्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने नकली ऑयल से भरे डिब्बे, पैकिंग सामग्री तथा सप्लाई में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर लिया।

स्थानीय लोगों में चर्चा है कि गिरफ्तार आरोपियों के तार क्षेत्र के कुछ लोकल नेताओं से जुड़े हैं, जिस कारण पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और मीडिया से दूर रही। जांच जारी है तथा मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here