Home अपराध मेरठ कचहरी में वकीलों ने 3 क्लाइंट्स को चेंबर में बंद कर...

मेरठ कचहरी में वकीलों ने 3 क्लाइंट्स को चेंबर में बंद कर बेरहमी से पीटा

0
93

मेरठ की कचहरी परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कुछ वकीलों पर अपने ही तीन क्लाइंट को चेंबर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि जमानत के पैसों को लेकर वकीलों और क्लाइंट के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।

मामला मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर का है। आरोप है कि शुक्रवार को तीनों युवकों को चेंबर के अंदर बंद कर उनकी जमकर पिटाई की गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। वहीं, वकील का आरोप है कि तीन युवक चेंबर में उस पर हमला करने आए थे।

यह भी पढ़ें -  "लोग 30 जीबी डेटा का उपभोग कर रहे हैं ...": एयरटेल हेड ने कहा कि दरें बढ़ने के लिए

सूचना पर पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि कुछ वकीलों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और पुलिस वाहन पर मुक्के मारकर तोड़फोड़ की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने तीनों युवकों को वहां से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवकों की हालत को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here