Home उत्तर प्रदेश Mau Accident: जानवर को बचाने में बेकाबू हुई बाइक, डिवाइडर से टकराई,...

Mau Accident: जानवर को बचाने में बेकाबू हुई बाइक, डिवाइडर से टकराई, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल

0
138

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : ANI

विस्तार

मऊ में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास शनिवार की देर रात साढ़े दस बजे बीच सड़क पर अचानक से एक कुत्ता आ गया। जिसे बचाने में बाइक बेकाबू हो गई। तेज गति से जा रही बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।  

जानकारी के अनुसार मृतक अंकित (30) झारखंड राज्य का निवासी था। अंकित अपने पत्नी और एक बच्चे के साथ दो महीने से भौरेपुर स्थिति एक ईट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। शनिवार की रात अपने दोस्त विकास (27) के साथ मऊ किसी काम से आ रहा था।

यह भी पढ़ें -  UPPSC Staff Nurse Answer Key: यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें

अभी वह बड़ागांव के पास पहुंचा ही था। अचानक उसकी बाइक से एक कुत्ता टकरा गया जिसको बचाने के चक्कर में उसकी बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर  में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और इस दुर्घटना में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विकास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और अंकित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहां इलाज के दौरान विकास की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जबकि अंकित की मौत की खबर सुन उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। अंकित का एक दो साल का छोटा बच्चा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here