Home उत्तर प्रदेश लोकतन्त्र को मजबूत करने मे मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है- केशव...

लोकतन्त्र को मजबूत करने मे मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है- केशव प्रसाद मौर्य

0
244

अक्षत टाइम्स संवाददाता, लखनऊ, 19 सितंबर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार और मीडिया लोकतंत्र के सहयात्री हैं। लोकतन्त्र को मजबूत करने मे मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सरकार और जनता के बीच संवाद को सार्थक और सकारात्मक बनाने में मीडिया का योगदान अनुपम है।

मीडिया बन्धु अपनी ऊर्जा और सामर्थ्य का उपयोग भारत को और मजबूत, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में करें।विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश बनाने तथा आत्मनिर्भर भारत बनाने मे मीडिया की भूमिका सर्वोपरि रहेग। केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य मे लखनऊ विश्वविद्यालय मे आयोजित राजस्थान पत्रिका की-नोट भारतीय लोकतन्त्र मे मीडिया की भूमिका अवसर और चुनौतियां विषय पर आयोजित सेमिनार को सम्बोधित कर रहे थे।

इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना व उप मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम मे विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना सहित सभी अतिथियों का भव्य व शानदार स्वागत किया गया। अपने ओजस्वी, प्रेरक व सारगर्भित उद्बोधन मे श्री मौर्य ने कहा कि प्रत्येक भारतीय के रोम-रोम मे लोकतंत्र रचा बसा है। उन्होंने भारतीय लोकतन्त्र की खूबियो,और लोकतन्त्र को मजबूत बनाये रखने के लिए भारतीय जनमानस के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करते हुये कहा कि जब-जब देश के सामने चुनौतियां आयीं, समाज के सभी स्तम्भो, पत्रकारो व मीडिया संस्थानो द्वारा भरपूर सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें -  भारत ने खालिस्तान टाइगर फोर्स, जम्मू और कश्मीर गजनवी फोर्स को आतंकवादी संगठन घोषित किया

इस अवसर पर राजस्थान पत्रिका के समूह सम्पादक गुलाब कोठारी, लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 मनुका खन्ना, समाजसेवी रेणुका टण्डन सहित अन्य गणमान्य लोग, मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here