Home उत्तर प्रदेश NIA Raid: पीलीभीत के पूरनपुर में पंजाब जेल में बंद आजाद सिंह...

NIA Raid: पीलीभीत के पूरनपुर में पंजाब जेल में बंद आजाद सिंह के घर पर छापा, ताले तोड़कर ली तलाशी

0
115

[ad_1]

इस घर पर एनआईए ने मारा छापा

इस घर पर एनआईए ने मारा छापा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने पंजाब के नेशनल कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के मामले में पीलीभीत के पूरनपुर में छापा मारा है। एनआईए टीम मंगलवार की सुबह कोतवाली पुलिस के साथ गांव अभयपुर माधौपुर निवासी आजाद सिंह के घर पहुंची। टीम ने घर के संदूकों के ताले तोड़कर तलाशी ली। इस कार्रवाई से गांव में खलबली मच गई। 

यह भी पढ़ें -  राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम

पंजाब जेल में बंद आजाद सिंह के पिता मूलरूप से पंजाब के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 2006 में पूरनपुर क्षेत्र के गांव अभय पुर माधौपुर में जंगल किनारे अपना घर बनाया था। पिछले कई वर्षों से यहां के घर में कोई नहीं रहता। उनकी खेतीबाड़ी की देखरेख राजेंद्र सिंह कर रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here