Home उत्तर प्रदेश UP में 12 जुलाई तक बारिश का एलर्ट, DELHI-NCR में मौसम रहेगा...

UP में 12 जुलाई तक बारिश का एलर्ट, DELHI-NCR में मौसम रहेगा सुहाना

0
176

UP में जुलाई तक बारिश का एलर्ट जारी किया गया है वहीं DELHI-NCR में मौसम सुहाना रहने के आसार हैं। DELHI-NCR में बीते कल खूब बारिश देखने को मिली। इस कारण DELHI-NCR के कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो गई। राजधानी दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में हुई बारिश के कारण लोगों को उमस से राहत मिली। ऐसे में तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ गई। जानकारी के अनुसार आगामी चार दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 11 जुलाई तक बारिश की संभावना है। वहीं इस दौरान दिल्ली की हवा ठंडी बनी रहेगी व लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलने की संभावना है। वहीं राजस्थान के अधिकांश इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी राजस्थान के हिस्सों के लिए मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट और पश्चिमी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि मॉनसून के आने के बाद से कई राज्य बारिश की मार झेल रहे हैं। केरल में खूब बारिश देखने को मिल रही है जिस कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं यूपी में 11-12 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 जुलाई को पश्चिमी यूपी में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। 8 जुलाई को पश्चिमी यूपी के अनेक जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। 9 जुलाई को पश्चिमी यूपी के लगभग सभी जिलों में बारिश होगी। वहीं 10 जुलाई को भी गरज चमक के साथ पश्चिमी यूपी में बारिश होगी। इस दौरान पूर्वी यूपी में भी बारिश होने की सम्भावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here