Home उत्तर प्रदेश नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बारिश बनी आफत, दोनों टीमों ने...

नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बारिश बनी आफत, दोनों टीमों ने शेयर की ट्राफी

0
295

अक्षत टाइम्स संवाददाता, मलिहाबाद, लखनऊ, 04 जुलाई। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्रिकेट टूर्नामेंट लखनऊ प्रीमियर लीग का फाइनल रविवार को होना था बारिश से ग्राउंड खराब होने से दोनों टीमों फाइनलिस्ट टीमों को सोमवार मुख्य अतिथि एसडीएम सन्तबीर सिंह, गुफरान हुसैन के द्वारा इनामों का वितरण किया गया।
मलिहाबाद विकासखंड के अंतर्गत लखनऊ प्रीमियर लीग क्रिकेट नाईट टूर्नामेंट में सोलह टीमों ने प्रतिभाग कर ग्रामीण खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार जलवा बिखेरा। लेकिन दो टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों के चौम्पियन बनने में शनिवार को बारिश रोड़ा बन गयी रिजर्व डे रविवार को भी बारिश पूरी तरीके से पानी फेर दिया सोमवार को मुख्य अतिथि एसडीएम सन्तबीर सिंह व किसान यूनियन के नेता गुफरान हुसैन एडवोकेट द्वारा दोनों टीमों को नगद राशि व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। एसडीएम सन्तबीर सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों मे युवाओं में काफी प्रतिभा है जो कि उच्च स्तर पर निखारने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में इन प्रतियोगिताओं काफी आवश्यकता है जिनसे युवाओं को हौसला मिलेगा और आने वाले समय में गाँव से निकल कर शहर, जिला, प्रदेश, देश का नाम रौशन करेगा। इस मौके पर आजाद अंसारी, जावेद अंसारी अयोजककर्ता दीपक चौधरी, मोहम्मद मुदस्सिर, अब्दुल्ला जुबैर सहित दोनों टीमों के प्लेयर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  पत्रकार के "क्या बांग्लादेश पहला टेस्ट जीत सकता है" प्रश्न पर कुलदीप यादव की ईमानदार प्रतिक्रिया | क्रिकेट खबर

जनता की सेवा के साथ कर रहे प्रेरित
दीपक चौधरी पुलिस सर्विस में अपनी सेवाएं देने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते नजर आते हैं उनका कहना है कि नव युवक पढ़ाई के साथ साथ खेलों के प्रति रूचि रखे। यह रूचि तभी रखेंगे जब ग्रामीण स्तर पर खेलों का आयोजन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here