Home उत्तर प्रदेश Rampur News: रामपुर में ढाई साल की बच्ची के साथ किशोर ने...

Rampur News: रामपुर में ढाई साल की बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर

0
172

[ad_1]

फाइल फोटो

फाइल फोटो

विस्तार

रामपुर के अजीमनगर थाना इलाके के एक गांव में किशोर ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गंभीर स्थिति में मिली बच्ची को इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अजीमनगर थाना इलाके के एक गांव में पड़ोस में रहने वाला किशोर बच्ची के घर पर जाता था। वह बच्ची के साथ खेलाता रहता था। मंगलवार की शाम वह बच्ची को दरवाजे से उठा ले गया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। परिवारों ने जब बच्ची की तलाश शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें -  Lucknow News: कार सवार बदमाशों ने ज्वैलर को मारी गोली, चाबियों भरा बैग लेकर भाग निकले

लगभग चार घंटे के बाद बच्ची गंभीर अवस्था में मिली। बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसको रेफर कर दिया है। बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here