Home अपराध मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 23 अवैध बंकर किए नष्ट, 18 आईईडी...

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 23 अवैध बंकर किए नष्ट, 18 आईईडी किए बरामद

0
87

इंफाल : सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में मणिपुर के उखरुल जिले में अवैध रूप से निर्मित 23 बंकर नष्ट कर दिए है और तेंगनौपाल जिले में 18 आईईडी बरामद किए हैं। पुलिस ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि लिटन पुलिस थाना क्षेत्र के मोंगकोट चेपू, शोंगफेल, मुल्लम, सिराराखोंग और रिंगु के पहाड़ी गांवों में बृहस्पतिवार को बंकर नष्ट किए गए।

इसमें बताया गया कि 12 बोर की एक ‘पंप-एक्शन शॉटगन’, 17 कारतूस और 111 खोखे भी जब्त किए गए। इस साल फरवरी में उखरुल जिले में तंगखुल नगा और कुकी समुदायों के बीच हिंसा भड़कने के बाद से गोलीबारी की विभिन्न घटनाओं में कम से कम सात लोग मारे गए थे और 30 से अधिक घरों को जला दिया गया था।

यह भी पढ़ें -  भारत ने काबुल शिक्षा केंद्र पर हुए आतंकी हमले की निंदा की, जिसमें 20 लोग मारे गए

इसी बीच, बुधवार को एक अलग अभियान में सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल जिले के मोरेह पुलिस थाने क्षेत्र के टी बोंगमोल गांव में हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा जब्त किया। बयान के अनुसार, इस दौरान दो सिंगल बैरल राइफल, मैगजीन सहित नौ मिमी की चार पिस्तौल और 18 आईईडी जब्त किए गए। इन विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here