Home अपराध पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली, मौके पर ही...

पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली, मौके पर ही दर्दनाक मौत

0
113

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने पिता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 30 अप्रैल की है जब रसूलपुर धौलडी गांव निवासी रियाज (54) ने अपने पिता ऐजाज (72) को लाइसेंसी पिस्तौल से तीन गोलियां मार दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रियाज के पिता ने करीब 4.5 बीघा जमीन बेचकर धनराशि अपने खाते में जमा किया था जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद था। आरोपी अपने हिस्से की मांग कर रहा था और इसी विवाद के चलते उसने घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें -  वीडियो: "मैं परेशान हूं" - गुजरात त्रासदी का जिक्र करते ही पीएम भावुक हो गए

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस संबंध में जानी थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने धौलडी बम्बा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल, दो कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here