Home उत्तर प्रदेश Shilpa Shetty: फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंचीं बांकेबिहारी मंदिर, ठाकुरजी के दर्शन...

Shilpa Shetty: फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंचीं बांकेबिहारी मंदिर, ठाकुरजी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

0
86

[ad_1]

वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध श्री बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन करने नेता से लेकर अभिनेता तक आते हैं। इसी कड़ी में हरियाली तीज से पहले शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी तीर्थनगरी पहुंचीं। उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने फिल्म अभिनेत्री का पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान वह आध्यात्मिक रंग में सराबोर नजर आईं। ठाकुरजी के दर्शन करने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। 

बता दें कि हरियाली तीज पर जन-जन के आराध्य ठाकुर श्री बांकेबिहारी महाराज हरे रंग की पोशाक धारण कर स्वर्ण हिंडोले में विराजेंगे। हरियाली तीज 31 जुलाई रविवार को है। इस दिन ठाकुर बांकेबिहारी 12 घंटे स्वर्ण हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। इसे लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। 

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शुक्रवार शाम के समय बांकेबिहारी मंदिर में पहुंचीं। उन्हें श्रद्धालुओं ने पहचान लिया। वह करीब 15 मिनट तक मंदिर में रही। इस दौरान बांकेबिहारी की मनोहरी छवि को अपलक निहारती रहीं। 

यह भी पढ़ें -  UP Election Phase 6 Live : शुरू हुआ छठे चरण का मतदान, 10 जिलों की 57 सीटों पर तय हो जाएगा 676 उम्मीदवारों का भाग्य

बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामी ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को ठाकुरजी का अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया। बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन करने के बाद वह दिल्ली चली गईं।

हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी स्वर्ण जड़ित हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन देंगे। बांकेबिहारी महाराज 12 घंटे हिंडोले में विराजेंगे, जिसमें सवा 6 घंटे सुबह राजभोग सेवा में और 6 घंटे शयनभोग सेवा के दर्शनों का समय होगा। 

मंदिर के सेवायत प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि हरियाली तीज पर ठाकुरजी को घेवर फैनी का विशेष भोग निवेदित किया जाता है। साथ ही राधारानी के समक्ष शृंगार की पिटारी रखी जाती है। इस सुहाग पिटारी में सोने की नथ अवश्य ही रखी जाती है, तभी शृंगार पूर्ण माना जाता है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here