Home उत्तर प्रदेश Sonebhadra: लटके-झटके बयान में फंसे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय, सोनभद्र...

Sonebhadra: लटके-झटके बयान में फंसे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय, सोनभद्र में मुकदमा दर्ज

0
110

[ad_1]

सोनभद्र में भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय

सोनभद्र में भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश के साथ ही जिले में राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की ओर से केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से भाजपाई उग्र हैं। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने इसे महिलाओें का अपमान करार देते हुए छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला आयोग में भी इसकी शिकायत की है। इस मुद्दे पर भाजपा व कांग्रेस के स्थानीय नेताओं में भी जुबानी जंग छिड़ने लगी है। मिर्जापुर के रास्ते भारत जोड़ो यात्रा लेकर कांग्रेस नेता अजय राय सोमवार को सोनभद्र पहुंचे थे। चाचा नेहरू पार्क से नगर में यात्रा निकाली गई थी।

अजय राय ने क्या कहा था 

इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि चुनाव जीतने के बाद वह अमेठी आती हैं तो बस लटके-झटके दिखाकर चली जाती हैं।
वहां से आगामी लोकसभा चुनाव राहुल गांधी ही जीतेंगे। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद से सियासी हलके में खलबली मच गई है।

मंगलवार को भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ सदर कोतवाली में पहुंच कर अजय राय के खिलाफ तहरीर दीं। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि पुष्पा सिंह की तहरीर पर कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर क्राइम कृष्णानंद राय की अगुवाई में एक टीम मामले की जांच पड़ताल के लिए लगाई गई है। टीम पूछताछ के लिए वाराणसी भेजी गई है।

प्रांतीय अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा की बौखलाहट का परिणाम बताया। कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आए दिन अमर्यादित टिप्पणी करने वाले करने वाले आज मर्यादा की बात कर रहे हैं।

अजय राय के बयान में ऐसा कुछ नहीं था। बीजेपी सरकार में आम जनता का एफआईआर लिखने में कई दिन लग जाते है। बलात्कार और महिलाओं पर उत्पीड़न होने पर उन्हें दर-दर की ठोकर खाना पड़ता है, मगर विपक्ष की आवाज रोकने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  लखनऊ-कुशीनगर से पकड़ी 7 करोड़ की हेरोइन, चार गिरफ्तार

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एडवोकेट धीरज पांडेय ने कहा कि उन्नाव से लेकर हाथरस में बेटियों से बलात्कार के मुद्दों पर मौन साधने वालों का आज महिला अस्मिता की दुहाई देना हास्यास्पद है। भाजपा के कई शीर्ष नेता लगातार सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य महिला नेताओं के प्रति आए दिन असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हैं, लेकिन तब न भाजपा की महिला मोर्चा जागती है और न पुलिस-प्रशासन को कुछ सुनाई पड़ता है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्र ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा बौखला गई है, इसलिए आवाज दबाने की कोशिश हो रही है।

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश के साथ ही जिले में राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की ओर से केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से भाजपाई उग्र हैं। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने इसे महिलाओें का अपमान करार देते हुए छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला आयोग में भी इसकी शिकायत की है। इस मुद्दे पर भाजपा व कांग्रेस के स्थानीय नेताओं में भी जुबानी जंग छिड़ने लगी है। मिर्जापुर के रास्ते भारत जोड़ो यात्रा लेकर कांग्रेस नेता अजय राय सोमवार को सोनभद्र पहुंचे थे। चाचा नेहरू पार्क से नगर में यात्रा निकाली गई थी।

अजय राय ने क्या कहा था 

इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि चुनाव जीतने के बाद वह अमेठी आती हैं तो बस लटके-झटके दिखाकर चली जाती हैं।

वहां से आगामी लोकसभा चुनाव राहुल गांधी ही जीतेंगे। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद से सियासी हलके में खलबली मच गई है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here