Home अपराध आपस में लड़ रहे आवारा सांडों ने बाइक सवार को उठाकर पटका

आपस में लड़ रहे आवारा सांडों ने बाइक सवार को उठाकर पटका

0
154

मध्य प्रदेश में ग्वालियर जिले के डबरा में तहसील रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आवारा सांडों के आपसी संघर्ष ने सड़क को जंग का मैदान बना दिया। लड़ते हुए सांडों ने राह चलते लोगों को निशाना बना लिया। इसी दौरान एक बाइक सवार दंपति को सांडों ने पटक दिया, जिससे महिला सहित दो लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सांडों की लड़ाई इतनी उग्र थी कि सड़क पर चल रहे राहगीर संभल भी नहीं पाए। एक राहगीर सांडों की चपेट में आ गया, जिससे महिला और उसके साथी को चोटें आईं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया। इस घटना ने एक बार फिर स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर कर दिया है। शहर की सड़कों पर खुलेआम घूम रहे आवारा पशु न सिर्फ ट्रैफिक बाधित कर रहे हैं, बल्कि आम जनता की जान के लिए भी खतरा बन चुके हैं। सवाल यह है कि हादसे के बाद जागने वाला प्रशासन आखिर पहले क्यों नहीं हरकत में आता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here